जनलोकपाल बिल दिल्ली विधानसभा में पारित
जनलोकपाल बिल दिल्ली विधानसभा में पारित
Share:

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य में कार्यरत अपनी सरकार द्वारा जनलोकपाल बिल लाए जाने पर खुशी जताई है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्तुत किए जाने वाले बिल पर जमकर बवाल मचा दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे जनता के साथ धोखा माना गया है। दूसरी ओर आप से अलग हुए और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगी और वरिष्ठ अभिभाषक प्रशांत भूषण के साथ योगेंद्र यादव ने बिल को महाजोकपाल बताया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा भवन के बाहर प्रदर्शन किया। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा बिल को पेश किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें यह कहा गया कि भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु यह बिल कारगर साबित होगा। सरकार द्वारा यह बिल भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस लोकपाल व्यवस्था में सदस्य शामिल होंगे। दूसरी ओर इस सदस्य समिति का अध्यक्ष उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

सदस्यों के तौर पर मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। लोकपाल की चयन समिति को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाऐंगे। लोकपाल को हटाने की प्रक्रिया बेहद जटिल होगी। लोकपाल के समीप जांच का अधिकार होगा। जांच पूरी होने पर प्राॅसिक्यूशन विंग भी बेहतर तरीके से कार्य करेगी। अधिकतम सजा के तहत आजीवन कारावास के दंड की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए कम से कम 6 माह की सज़ा का प्रावधान भी होगा।

हालांकि कठोर दंड के प्रावधान की व्यवस्था की गई है मगर भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का प्रावधान भी किया गया है। विधानसभा परिसर में लोकपाल बिल पारित हो जाने पर ढोल - ताशे बज उठे। सत्ताधारी दल के विधायक झूम उठे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने जनलोकपाल बिल पर आंदोलन से अपनी शुरूआत की थी और मैं भी अन्ना तू भी अन्ना के नारों के साथ जनलोकपाल बिल लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया था। हालांकि अब इस बिल को पारित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति आवश्यक होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -