महाराष्ट्र: जन आशीर्वाद यात्रा पर उद्धव सरकार सख्त, 7 FIR दर्ज
महाराष्ट्र: जन आशीर्वाद यात्रा पर उद्धव सरकार सख्त, 7 FIR दर्ज
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं के जन आशीर्वाद यात्रा निकालने से उद्धव सरकार नाराज नजर आई और इसी के चलते सरकार ने सख्ती दिखाई है। मिली जानकारी के तहत यहाँ शहर में यात्रा निकालने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक या दो नहीं बल्कि 7 एफआईआर दर्ज हुई हैं। बताया जा रहा है मुकदमों में कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

आपको बता दें कि मुंबई के विले पार्ले, खेरवादी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवांडी पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के समर्थन में मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया था। बीते 16 अगस्त को निकाली गई यात्रा के दौरान कई सौ बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे, और उन्होंने केंद्रीय मंत्री का शहर के विभिन्न इलाकों में स्वागत किया था। वहीँ यहाँ यात्रा के दौरान बीजेपी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और इस दौरान कई लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इसे ही कोरोना नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

इसी के साथ ही यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ। यह सब देखते हुए मुंबई पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। मिली जानकारी के तहत इस मामले में कोपरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया था कि ''आयोजकों ने जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पुलिस की अनुमति भी नहीं ली थी। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा-188, 269, 270 आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया है।'' इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक शख्स के पास से एक लाख रुपये भी चोरी हो गए थे।

उत्तराखंड कांग्रेस शुक्रवार से शुरू करेगी बेरोजगारी रजिस्टर अभियान

इंडोनेशिया और थाईलैंड ने लॉन्च किया क्रॉस-बॉर्डर क्यूआर भुगतान लिंकेज

केरल: नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में 2 महिलाएं समेत 7 लोग गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -