शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबल आतंकियों का खात्मा करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया। पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। बुधवार की रात आतंकी अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक जीवर हमीद भट पर गोली चलाई, जो गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डार पहले आतंकवादियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) था।

पुलिस ने बताया कि, 'अनायत अपने गांव और उसके आसपास के अन्य लोगों को गैर कानूनी रूप से हासिल किए गए हथियारों से धमकाता भी था। कई संदिग्धों से गहन पूछताछ और स्रोतों से इनपुट मिलने के बाद, केशवा गांव में एक अभियान लॉन्च किया गया था। घिर जाने के बाद उसने संयुक्त खोज दल पर फायरिंग की।'

पुलिस ने कहा कि, 'लक्षित क्षेत्र के आस-पास के घरों में सभी नागरिकों को निकाल दिया गया था। उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया था, किन्तु वह नहीं माना। बाद में, एनकाउंटर के दौरान उक्त नए सक्रिय आतंकवादी को ढेर कर दिया गया।" पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल और गोला बारूद भी मिला है।

इंटरनेशनल डे ऑफ़ साइन लैंग्वेज: उन लोगों की 'भाषा', जो अपने कानों से नहीं सुन सकते

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्कर और बीएसएफ जवानों के बीच मुठभेड़, एक की मौत

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज का भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -