जम्मू कश्मीर: खाई में गिरी कार, 3 की मौत 5 घायल
जम्मू कश्मीर: खाई में गिरी कार, 3 की मौत 5 घायल
Share:

श्रीनगर:  आजकल तेज रफ़्तार वाहनों की वजह से देश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जम्मू कश्मीर से सामने आया है। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के 200 फुट गहरी एक खाई में गिर जाने के चलते तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, वहीं इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दुर्घटना रामबन से लगभग 25 किमी दूर पोगल-परिस्तान सड़क से सटे सीनबत्ती के निकट सोमवार की रात में हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि वाहन सीनबत्ती की तरफ जा रही थी और एक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से यह खाई में गिर गई। इसके बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और इसमें तीन व्यक्ति मिलाप सिंह (55), केशु राम (44) और राजू सिंह (24) मृत पाए गए। 

अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उखरल में जन स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद जख्मी रियाज अहमद (चालक), कल्याण सिंह, करतार सिंह, फ्लोवर सिंह और हरी ओम को उपचार के लिए रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नजदीक है आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए जरूरी योग्यता

भारतीय रिवाजों में कुछ ऐसा होता है No Diet Day

फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के दौरान दर्ज की गई इनकम टैक्स ई-फाइलिंग में भारी गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -