एम्स की मांग को लेकर 3 दिन तक जम्मू बंद, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
एम्स की मांग को लेकर 3 दिन तक जम्मू बंद, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
Share:

जम्मू : जम्मू कश्मीर राज्य में एक बार फिर बवाल मच गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़कों पर जमा हो गए। दरअसल यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा एम्स की इकाई स्थापित करने की मांग की गई थी। जिसे लेकर एम्स समन्वय समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने के लिए लाठियां भांज दीं। मामले में यह बात सामने आई है कि एसीसी ने एम्स स्थापना की मांग को लेकर  जम्मू में 3 दिन के लिए बंद घोषित किया है।

हालांकि एसीसी द्वारा की गई एम्स स्थापना की मांग को खारिज करने के बाद अपना प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन उग्र कर दिया। यही नहीं इस दौरान निर्णय लिया गया है कि जम्मू में बंद का आह्वान किया जाए। जिसके बाद बंद के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाने की अपील की।

साथ ही क्षेत्र में खुली दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ मचा दी। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े लाठीचार्ज किया और हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू बार एसोसिएशन के विरूद्ध नारेबाजी भी की। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में झड़प हुई। जिसे सुलझाने का भी पुलिस ने प्रयास किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -