जय परशुराम महानाट्य का निमंत्रण मुख्यमंत्री को
जय परशुराम महानाट्य का निमंत्रण मुख्यमंत्री को
Share:

उज्जैन। श्री परशुराम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर भारत भूमि पर पहली बार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी में भगवा परशुराम जी के दिव्य जीवन चरित्र पर आधारित जय परशुराम महानाट्य 29 एवं 30 अप्रैल 2017 को कालिदास अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। जिसका आमंत्रण म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को संयोजक पं. हेमन्त व्यास द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्न होकर निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन, इकबालसिंह गांधी, संस्था सचिव कपिल यार्दे एवं शुभम शुक्ला मौजूद थे।

भृगु भार्गव समाज भी सम्मिलित होगा  शोभायात्रा में

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के बैनर तले 29 अप्रैल को शाम 6 बजे महाकाल मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में श्री भृगु भार्गव (ब्राह्मण) समाज भी सम्मिलित होगा।  समाज अध्यक्ष यशवंत भार्गव के अनुसार शहर के सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर एकत्र करने एवं सामाजिक दृष्टिकोण से समाज को एकरूपता में बांधने हेतु यह अभिनव प्रयास किया जा रहा है। एकला चलो की नीति त्यागकर सामूहिक रुप से उत्तरदायित्व की भावना रखकर यह प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु ब्राह्मणों से घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। सभी से अपील की है कि चल समारोह में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दें।

भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -