कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आपस में ही भिड़े
कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आपस में ही भिड़े
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में यहां पर कांग्रेस पार्टी के गुट में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी ज्यादा गुटबाजी सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे इन कांग्रेसी नेताओ में भयंकर गुटबाजी देखी गई। खबर है की विरोध प्रदर्शन करते के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस दल के नेता सुरेंद्र तिवारी जिन्हे कि दूसरे गुट के नेताओं ने जबरदस्त रूप से धुनाई कर दी।

इस झगड़े के बाद ओमती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी व पुलिस कांग्रेसी नेता सुरेंद्र तिवारी को लेकर थाने पहुंच गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा पुतले फूंके. इस दौरान इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओ कि पुलिस से भी झड़प हुई. बता दे कि नेशनल हेराल्ड केस में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से जूझ रहे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पटियाला हाउस अदालत में पेश हुए।

इस दौरान उनके मामले की सुनवाई की गई। राजधानी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। दरअसल यह जमानत बिना शर्त दी गई है। न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 50 हजार रूपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -