शादी के दौरान कॉफ़ी पीने जुटे थे लोग, अचानक मशीन में हुआ ब्लास्ट और फिर..
शादी के दौरान कॉफ़ी पीने जुटे थे लोग, अचानक मशीन में हुआ ब्लास्ट और फिर..
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शादी वाले घर में कॉफी मशीन में धमाका हो गया, जिससे एक युवक की जान चली गई। हादसे में 10 वर्षीय बालिका समेत दो लोग झुलस गए। मासूम की हालत नाजुक है। हादसे का कारण प्रेशर न निकलना बताया जा रहा है। खमरिया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। खमरिया TI निरूपा पांडे के अनुसार, रिठौरी गांव में सीताराम बंजारा के घर सिवनी से बरात आई थी। 

सीताराम ने बरातियों के स्वागत के लिए कॉफी का प्रबंध कर रखा था। गुरुवार 25 नवंबर की रात 11 बजे के करीब बरातियों और घरातियों के लिए कॉफी बनाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके से लोग सन्न रह गए। कॉफी मशीन दो टुकड़ों में बंट गई थी। पास में ही घंसौर सिवनी के रहने वाले गोपाल बंजारा (40) और उसी गांव की निवासी अंशिका (10) झुलसे हालत में पड़े थे। एक मामूली रूप से झुलसा था। जब तक लोग सहायता को दौड़ते और 108 बुलाते, गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। अंशिका को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खमरिया TI निरूपा पांडे के अनुसार, हादसे की खबर मिलते ही टीम के साथ पहुंचीं। प्रेशर से ब्लास्ट हुई कॉफी मशीन को जब्त किया गया है। हादसे के बाद मंगल गीत गा रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार घंसौर सिवनी के रहने वाले गोपाल बंजारा की मौत से उसकी पत्नी बेहोश हो गई। दुर्घटना के बीच परिवार और रिश्तेदारों ने जल्दी से शादी की रस्में पूरी कराई और लड़की को विदा कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गोपाल के शव को परिजन सिवनी ले गए। वहीं अंशिका भी 70 फीसद से अधिक झुलसी है। उसकी हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।

इटली पहुंची 'हरी आँखों वाली' अफगानी लड़की, तालिबानी कब्जे के बाद किया पलायन

ब्राजील के खिलाफ भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 1-6 से शिकस्त

धरती पर मंडरा रहा एलियन का खतरा! ये एक लापरवाही बनेगी वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -