मात्र इतने मूल्य में लॉन्च हुआ Itel A27, जानिए क्या है खासियत
मात्र इतने मूल्य में लॉन्च हुआ Itel A27, जानिए क्या है खासियत
Share:

आईटेल ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel A27 को इंडिया में लॉन्च किया जा चुका है। itel A27 में 5.45 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। जिसके साथ इसमें डुअल 4G VoLTE का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन को एंड्रॉयड 11 के गो एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। itel A27 का मुकाबला Jio फोन नेक्स्ट के साथ है।

itel A27 की कीमत: itel A27 का मूल्य 5,999 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट यानी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा चुका है। itel A27 को तीन कलर्स क्रिस्टल ब्लू, डीप ग्रे और सिल्वर पर्पल कलर में खरीदा भी जा सकता है।

Itel A27 की स्पेसिफिकेशन: itel A27 में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन भी दिया जा रहा है। इसमें 5.45 इंच की FW+ IPS डिस्प्ले है। फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर भी दिया जा रहा है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने सूचना अब तक नहीं दी गई है। itel A27 में 2 जीबी रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिलने वाली है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जाने वाला है।

कैमरे के बारें में बात की जाए तो itel A27 में 5MP का AI रियर  कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का भी कैमरा दिया जा रहा है। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों हैं। itel A27 में 4000mAh की बैटरी मिल रही है।

itel के इस फोन का सीधा मुकाबला JIO के पहले स्मार्टफोन JIO फोन नेक्स्ट से है। JIO फोन नेक्स्ट में भी 5.45 इंच की HD प्लस डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर QM 215 प्रोसेसर मिल रहा है। जिसके साथ फोन में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की सहायता 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। जियो फोन नेक्स्ट का मूल्य 6,499 रुपये है।

बड़ी खबर: Airtel ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव

YouTube से हटाया गया संसद का टीवी चैनल, जानिए क्या है मामला

प्ले स्टोर से हटने के बाद भी सैमसंग की इस साइट पर अब भी मौजूद है ये App

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -