'टेक्निकल मेटर है', बक्सर में हुए किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर बोले तेजस्वी यादव
'टेक्निकल मेटर है', बक्सर में हुए किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर बोले तेजस्वी यादव
Share:

बक्सर: बिहार के बक्सर में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने खूब लाठियां बरसाईं। आधी रात को किसानों के घरों में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा गया, तत्पश्चात, आज किसानों का गुस्सा फूट गया। पुलिस को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने खूब प्रदर्शन किया तथा बसों में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियां भी फूंक डालीं।

वही इस को लेकर जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस घटना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह टेक्निकल मेटर है। इसे दिखवाते हैं। उन्होंने एजेंसी से बोला, 'दिखवाते हैं क्या मामला है। टेक्निकल मेटर है। मेरे संज्ञान में नहीं है मामला। अभी दिखवाते हैं।' इसके चलते जातिगत जनगणना पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह जातिगत जनगणना नहीं बल्कि जाति आधारित सर्वेक्षण है। यह लोगों की वित्तीय स्थिति के बारे में डेटा देगा। यदि यह गलत है तो हर प्रकार की गिनती गलत है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, एससी, एसटी को लेकर हो या जानवरों को लेकर। इसे विधानसभा में बीजेपी समेत सभी दलों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

बक्सर जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां रात 12 बजे घर में सो रहे किसानों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाई। इसका वीडियो किसानों के घरवालों ने साझा करके पूछा कि अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने आखिर हमें इतनी बर्बरता से क्यों मारा? पुलिस की कार्यवाही से किसान उग्र हो गए तथा उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।

जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग के 50 घरों और दुकानों में आई दरारें, आपदा की आशंका से दहशत में लोग

दरकता जोशीमठ, टूटते लोगों के आशियाने

MP में जन्मी अनोखी जुड़वां बच्चियां! देखकर अचंभित हुआ हर कोई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -