ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया देश का सबसे आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS, वैज्ञानिकों तक पहुंचाएगा ये जानकारी
ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया देश का सबसे आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS, वैज्ञानिकों तक पहुंचाएगा ये जानकारी
Share:

नई दिल्ली: ISRO का सबसे आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा चुका है। इस सैटेलाइट को GSLV-F14 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से लॉन्च किया गया।यह सैटेलाइट समंदर, मौसम और इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम की जानकारी प्रदान करेगा, साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में मदद करेगा। यह सेटेलाइट धरती की सतह, समंदर और पर्यावरण पर अलग-अलग स्पेक्ट्रल वेवलेंथ के माध्यम से नजर रखेगा। वायुमंडल के अलग-अलग मौसमी पैरामीटर्स का वर्टिकल प्रोफाइल प्रदान करेगा, अलग-अलग जगहों से डेटा कलेक्ट करके उसे वैज्ञानिकों तक पहुंचाएगा।  

इस लॉन्चिंग के जरिए ISRO ने तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली ये कि यह GSLV की 16वीं उड़ान है, दूसरी ये स्वदेशी क्रायो स्टेज की 10वीं उड़ान है और स्वदेशी क्रायो स्टेज की 7वीं ऑपरेशनल फ्लाइट होगी। GSLV-F14 रॉकेट इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्चिंग के लगभग 18 मिनट बाद उसकी निर्धारित कक्षा में पहुंचा देगा।  यह सैटेलाइट 170 km पेरीजी और 36647 km एपोजी वाली अंडाकार GTO कक्षा में चक्कर कटेगा। 

बता दें कि, इस सैटेलाइट का कुल वजन 2274 किलोग्राम है। इस सैटेलाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने फंड किया है। इस सैटेलाइट में 6 चैनल इमेजर मौजूद हैं। 19 चैनल साउंडर मेटियोरोलॉजी पेलोड्स भी हैं। यह सैटेलाइट अपने पुराने सैटेलाइट INSAT-3D और INSAT-3DR के साथ मिलकर मौसम की जानकारी प्रदान करेगा। 

कमलनाथ ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, 23 विधायकों के साथ थाम सकते हैं भाजपा का दामन

यूपी में अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका, सपा के 10 और कांग्रेस 3 विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

'तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण को लेकर ईमानदार नहीं है कांग्रेस..', पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता ने साधा निशाना

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -