रोजा तोड़ने पर मिली ऐसी सजा की आपका दिल दहल जायेगा
रोजा तोड़ने पर मिली ऐसी सजा की आपका दिल दहल जायेगा
Share:

बगदाद: कहते है की रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना होता है लेकिन इस महीने में रखने वाले रोजे को अगर तोड़ दिया जाये तो यहाँ मिलती है ऐसी सजा की देखने वालो की रूह तक कांप जाए। जी हाँ, हम बात कर रहे है इराक की यहाँ ISIS ने सेंट्रल इराक के समारा में 2 व्यक्तियों को रमजान में रोजा तोड़ने के आरोप में सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा दी है। ISIS के सूचना विभाग ने इसकी तस्वीर जारी की है। घटना मध्य इराक के समारा में तिबरिस नदी के पास की है।

बच्चों के सामने बरसायें कोड़े-

तस्वीरों के मुताबिक, एक ISIS का कमांडर रोजा तोड़ने वाले दोनों कैदियों के गुनाहों के बारे स्थानीय लोगों को बताता है। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि स्थानीय लोग खासकर बच्चे दोनों कैदियों को कोड़े मारने की सजा देखने के लिए उत्सुक हैं। दोनों कैदियों को इस्लामिक स्टेट के रिलिजियस पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसे हिस्बा कहा जाता है। घटना ऐसे समय में आई है, जब ISIS ने सीरिया में 2 बच्चों को दिन के समय में खाना तोड़ने के आरोप में सूली पर लटका दिया था।

रमजान में खाने पर मिलती है सर कलम की सजा-

गौरतलब है कि बीते हफ्ते गुरुवार को रमजान के पवित्र महीना शुरू हुआ था। इस्लाम में रमजान महीने में रोजा रखने की परंपरा है। इसमें शाम ढलने तक, खाना, पीना, स्मोकिंग और सेक्स करने पर पाबंदी होती है। ISIS आतंकी शरिया का पालन न करने वालों को सिर कलम करने, पत्थरों से मारने, सूली पर लटकाने और कोड़े मारने की सजा देते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -