ISIS खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को बरगला रहा
ISIS खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को बरगला रहा
Share:

हैदराबाद/ नई दिल्ली: एक भारतीय लड़की इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के चंगुल में फंस गई थी। मगर अब यह अपने देश में लौट आई है। दरअसल इस लड़की की उम्र महज 17 वर्ष है। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा इस लड़की से पूछताछ की गई मगर बाद में इसे छोड़ दिया गया है। आईएसआईएस द्वारा ऐसे भारतीयों को अपना निशाना बनाया जा रहा है जो कि खाड़ी देशों में निवास करते हैं।

दरअसल यह लड़की आईएस के संपर्क में कैसे आई इसके बारे में उसने सुरक्षा बलों को बताया कि पश्चिम एशिया में करीब 16 प्रवासी भारतीय आईएस में शामिल हुए। भारतीय इंटेलिजसेंस एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया कि आईएस में ओमान, जाॅर्डन, कुवैत, यूएई, कतर और सऊदी अरब आदि देशों के प्रवासी भारतीयों को पकड़ लिया गया है।

दरअसल इन क्षेत्रों में भारतीयों द्वारा नौकरी की जा रही थी। मगर इन युवाओं को आईएस ने बरगलाया। उसने इंटरनेट के माध्यम से दुष्प्रचार किया। आईएसआईएस के चंगुल में फंसी यह लड़की दोहा में रहती थी। यहां उसके पिता और दो भाई व एक बहन भी रहती थी। पिता साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यहां लड़की एक 29 वर्षीय यमन महिला अमानी अब्दुल के संपर्क में आई। यह महिला एक हाॅस्पिटल में नर्स थी।

जिसके बाद वह इस लड़की को मोबाईल लैपटाॅप और अन्य उपहार देने लगी। इसके बाद इस महिला ने लड़की को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिलवाया और फिर धीरे - धीरे उसे सीरिया संकट से रूबरू करवाती रही। इसके बाद वह विश्व के मुस्लिमों के खिलाफ खड़े होने की बातें करती रहती। ऐसे में युवती को बरगला दिया गया और वह आईएस के चंगुल में आ गई। हालांकि इस लड़की की पहचान को जाहिर नहीं किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -