IPL 2023: RCB में हुई इस घातक गेंदबाज़ की एंट्री, अकेले पलट सकते हैं मैच !
IPL 2023: RCB में हुई इस घातक गेंदबाज़ की एंट्री, अकेले पलट सकते हैं मैच !
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 81 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, पहले मुकाबले में RCB की टीम ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में RCB के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह पर RCB में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है। 

 

दरअसल, RCB ने चोटिल रीस टॉप्ली के स्थान पर वेन पार्नेल को टीम में शामिल किया है। पार्नेल पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती भी रहते हैं। बता दें कि, पार्नेल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पुणे वॉरियर्स (PW) के लिए खेल चुके हैं। उनके टीम में शामिल होते ही RCB की गेंदबाजी को ताकत मिल गई है। उनके नाम IPL के 26 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं। 

बता दें कि, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ रीस टॉप्ली मुंबई के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद वह पूरे IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। टॉप्ली से पहले रजत पाटीदार और जोश हेजवुड भी चोट के कारण IPL से बाहर चल रहे हैं। एड़ी की चोट की वजह से रजत पाटीदार पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। वह अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण वह IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वाईशैक विजय कुमार को शामिल किया गया है। 

IPL 2023: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज़

Gaming App पर टीम बनाकर सो गया शख्स, फिर जो हुआ उसे जानकर दंग रह गया हर कोई

मैदान में विराट कोहली को देखते ही शाहरुख खान ने लगा लिया गले, वायरल हुआ डांस VIDEO

 

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -