IPL 2023: ऊपर आने की जंग, आज भिड़ेंगी प्वाइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीमें, जानें संभावित प्लेइंग XI
IPL 2023: ऊपर आने की जंग, आज भिड़ेंगी प्वाइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीमें, जानें संभावित प्लेइंग XI
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 की दो सबसे फिसड्डी टीमों के बीच आज हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में लीग का 34वां मुकाबला खेला जाएगा। ये टीमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) हैं। हैदराबाद अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और सबसे नीचे दिल्ली कैपिटल्स है। हैदराबाद ने अब तक 2 और दिल्ली ने केवल एक मैच जीता है। ऐसे में ये मैच रोचक होने की संभावना है। यदि दिल्ली यह मैच हार जाती है, तो टूर्नामेंट में बुरी तरह पिछड़ जाएगी। 

बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक टीम में कई बदलाव किए हैं, लेकिन आज शायद ही कोई बदलाव अंतिम एकादश में देखने को मिलेगा। कप्तान एडेन मार्करम चाहेंगे कि उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा जाए। हालांकि, यहां इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर असमंजस देखा जाता है, क्योंकि हैदराबाद के कप्तान वॉशिंगटन सुंदर का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 

वहीं, यदि दिल्ली की बात करें, तो उनके लिए कोई भी कॉम्बिनेशन अब तक असरदार साबित नहीं हुआ है। हालांकि, पिछले मुकाबले में टीम को जीत मिली है, किन्तु वहां भी पृथ्वी शॉ नहीं चल सके। कप्तान डेविड वॉर्नर चाहेंगे कि पृथ्वी शॉ का इस्तेमाल मध्यम कर्म में करके देखा जाए। यहां तक कि सरफराज खान को भी चांस मिल सकता है, जो पहले कुछ मैच खेले थे। इसके अलावा कोई और बदलाव कि संभावना नहीं दिखती है। 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन:- 

हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और उमरान मलिक

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:-

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, सरफराज खान/पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया और इशांत शर्मा

सचिन के जन्मदिन पर जाने उनके अनोखे रिकॉर्ड

IPL 2023: आज ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी कोहली की टीम, जानिए इसमें क्या है ख़ास

IPL 2023: तीसरे मैच में ही कुटा गए अर्जुन तेंदुलकर, डाला सीजन का सबसे महंगा ओवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -