IPL 2023: तीसरे मैच में ही कुटा गए अर्जुन तेंदुलकर, डाला सीजन का सबसे महंगा ओवर
IPL 2023: तीसरे मैच में ही कुटा गए अर्जुन तेंदुलकर, डाला सीजन का सबसे महंगा ओवर
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 में पदार्पण करने वाले अर्जुन तेंदुलकर के लिए शनिवार का दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा। इस लीग में मात्र तीन मैच पुराने अर्जुन ने शनिवार को इस सीजन का सबसे महंगा ओवर फेंका। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने घर पर खेल रहे अर्जुन ने इस मैच में तीन ओवर डाले जिसमें उन्होंने 48 रन लुटाए। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी लिया।

दरअसल, पंजाब के बैट्समैन शनिवार को धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर भी इसका शिकार बने। इस मैच में भी गेंदबाजी की शुरुआत अर्जुन तेंदुकर ने ही की थी। पहले ओवर में उन्होंने दो वाइड गेंद डालने के बावजूद महज 5 रन दिए। अपने दूसरे ओवर में इस खिलाड़ी ने 12 रन दिए, साथ ही प्रभसिमरन का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। इसके बाद अर्जुन को 16वें ओवर में गेंदबाज़ी पर लगाया गया और ये ओवर सीजन का सबसे महंगा ओवर बन गया। अर्जुन ने 16वां ओवर डाला जिसमें उन्हें 31 रन पड़े। 

ओवर की पहली गेंद पर सैम करन ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद वाइड गई और फिर सैम करन ने स्विंग करते हुए चौका लगा दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने के बाद हरप्रीत सिंह स्ट्राइक पर थे। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका ठोंक दिया। वो यही नहीं रुके अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जमा दिया। इतने रन पड़ने के बाद अर्जुन भी दबाव में आ गए। उन्होंने अंतिम गेंद नो बॉल डाल दी, जिसपर चार रन आ गए। वहीं अंतिम गेंद पर भी हरप्रीत ने चौका जड़ा। इस तरह अर्जुन ने ये ओवर 31 रन के साथ खत्म किया।

बता दें कि, इस तरह अर्जुन इस सीजन में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज़ बने। उन्होंने गुजरात टाइटंस के यश दयाल की बराबरी की जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 31 रन लुटाए थे। उन्होंने पारी का अंतिम ओवर डाला था जिसमें कोलकाता के रिंकू सिंह ने पांच छक्के ठोंके थे।

IPL 2023: चेन्नई के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकते हैं धोनी

जन्मदिन से पहले सचिन तेंदुलकर के काट किया केक, IPL मैच के बीच मन जश्न

IPL के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे धोनी! खुद दिए संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -