IPL 2023: धोनी ने सन्यास ले लिया, तो CSK का फ्यूचर क्या होगा ?
IPL 2023: धोनी ने सन्यास ले लिया, तो CSK का फ्यूचर क्या होगा ?
Share:

नई दिल्ली: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार IPL खिताब जीते हैं। IPL के इतिहास में चेन्नई दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी वर्ष 2008 में IPL  शुरु होने के समय से ही चेन्नई के कप्तान हैं। चेन्नई ने IPL 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। चेन्नई की मंगलवार को गुजरात टाइटंस (GT) से पहले क्वालीफायर में भिड़ंत होगी। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर टॉम मूडी ने धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई के भविष्य को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

बता दें कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में सक्रिय हैं। IPL 2023 के आगाज से पहले चर्चा थी कि धोनी का बतौर खिलाड़ी यह अंतिम सीजन हो सकता है। हालांकि, धोनी ने आधिकारिक तौर पर इस सम्बन्ध में कुछ नहीं बोला है। मूडी का मानना है कि यदि धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया, तो CSK में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, मूडी ने साथ ही यह भी कहा कि धोनी किसी ना किसी रूप में चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे।

मूडी ने आगे कहा कि, 'निश्चित तौर पर मैदान पर काफी बदल आएगा। हालांकि, धोनी की मौजूदगी बनी रहेगी, क्योंकि मुझे विश्वास है कि वह टीम के साथ मेंटॉर या कोच की भूमिका में रहेंगे। IPL में लीडरशिप का प्रभाव बेहद अहम है। हमने ऐतिहासिक रूप से देखा है कि बहुत अच्छी तरह से लीडरशिप वाली टीमें अक्सर टॉप-4 में जगह नहीं बना पाती हैं।'' बता दें कि धोनी ने 200 से अधिक मैचों में चेन्नई की कप्तानी की है। वह आईपीएल में किसी भी एक फ्रेंचाइजी की इतने मैचों में कमान संभालने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

IPL 2023 में कोहली के बल्ले ने उगली आग, क्या WTC फाइनल में भी कायम रहेगा यही फॉर्म ?

IPL 2023: RCB की हार से विराट के फैंस ने खोया आपा, विजय शंकर और शुभमन गिल को सुनाई खरी-खोटी

सारा तेंदुलकर के फैन ने शुभमन गिल के लिए किया महत्वपूर्ण पोस्ट यूजर्स ने कहा 'मजा आ गया'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -