दुनिया का एक ऐसा देश, जहां पर बोली जाती है 500 भाषाएं
दुनिया का एक ऐसा देश, जहां पर बोली जाती है 500 भाषाएं
Share:

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं. आज हु आपको एक ऐसे ही देश के बारें में बताने जा रहे हैं. इस देश का नाम हैं नाइजीरिया, जिसे 'फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया' या 'नाइजीरिया संघीय गणराज्य' के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिम में स्थित एक देश है. अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी 'नाइजर' के नाम पर ही इस देश का नाम नाइजीरिया रखा गया है. ये भी माना जाता है कि यहां सभ्यता की शुरुआत ईसा पूर्व 9000 में ही हो गई थी. यहां के पुरातात्विक अभिलेखों में भी यह बात लिखी हुई है. नाइजीरिया के 'इगबो-ओरा' शहर को 'जुड़वां बच्चों की राजधानी' या 'ट्वीन टाउन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं. यहां औसतन 1000 बच्चों में 158 जुड़वां होते हैं.

बता दें की नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री को 'नॉलीवुड' के नाम से जाना जाता है. यह दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर शामिल है. पहले स्थान पर भारत की फिल्म इंडस्ट्री 'बॉलीवुड' है. नॉलीवुड में हर हफ्ते कम से कम 50 फिल्में प्रोड्यूस होती हैं. 'जोस प्लेट्यू इंडिगोबर्ड' नामक पक्षियों की प्रजाति सिर्फ नाइजीरिया में ही पाई जाती है. इसके अलावा जानवरों की दो सबसे दुर्लभ प्रजातियां ड्रिल बंदर और लोलैंड गुरिल्ला नाइजीरिया के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं देखने को मिलते हैं.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में बोली जाने वाली कुल भाषाओं में से 500 भाषाएं तो सिर्फ नाइजीरिया में ही बोली जाती हैं. जो की काफी रोचक होती हैं. यहां के सिर्फ तराबा राज्य में ही लोग कई भाषाओं में बात करते हैं. हालांकि फिर भी नाइजीरिया के अधिकतर लोग अंग्रेजी ही बोलते हैं. नाइजीरिया के इडो स्टेट में मौजूद 'द वॉल्स ऑफ बेनिन' दुनिया के सबसे पुराने निर्माण कार्यों में से एक है. कुछ शोधकर्ताओं का अनुमान है कि बेनिन की दीवारों का निर्माण तेरहवीं और मध्य-पंद्रहवीं शताब्दी के बीच किया गया होगा. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि आखिर बेनिन की दीवारें कब बनी थीं.

जब भाई-बहनों के साथ लड़की ने खेली लुका-छुपी तो, फिर हुआ कुछ ऐसा

लॉकडाउन में स्वीमिंग को रोचक बनाने के लिए व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

लॉकडाउन में अपने मालिक के साथ इस तरह वक्त बिता रहा है यह डॉग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -