प्रेरक प्रसंग - क्लेश कैसे मिटाये
प्रेरक प्रसंग - क्लेश कैसे मिटाये
Share:

कबीर दास जी गृहस्त संत थे, वो अपने सत्संग में अक्सर जिज्ञासुओं के प्रश्न का उत्तर देते है , ऐसे ही एक दिन जब कबीरदास जी सत्संग ले चुके थे तब शंका समाधान के लिये उनसे एक व्यक्ती मिलने आया ..,

जिज्ञासु :- संत श्री मैं एक गृहस्त हूँ और गृहस्ती सम्बंधित प्रश्न लेकर आपके समक्षय उपस्थित हुआ हूँ | कृपया मेरी शंका का समाधान कर मेरा मार्गदर्शन कीजिये |

कबीरदास जी :- प्रश्न पूछिये, क्या समस्या है ? 

जिज्ञासु :- मैं  जानना चाहता हूं कि गृह क्लेश क्यों  होता है ? और वह कैसे दूर हो सकता है?

कबीरदास जी :- उसके प्रश्न सुनकर अपनी पत्नी को आवाज़ देते हुए कहा जरा लालटेन जलाकर लाना,और साथ में कुछ मीठा भी |

जिज्ञासु :- मन ही मन भरी दोपहरी में लालटेन जलाकर आखिर संत श्री क्या साबित करना चाहते है? और दोपहर के भोजन के समय मीठा मंगवाया जा रहा है ? आखिर बात क्या है ?

कबीरदास जी की पत्नी लालटेन जलाकर ले आई, साथ में नमकीन दे गयी |

जिज्ञासु :- जली हुई लालटेन और नमकीन देखकर सोचने लगा, दोपहर में लालटेन जलाया जा रहा है,और मीठा लाने  की जगह नमकीन परोसा जा रहा है | कैसा अजीब बर्ताव है कबीर जी का, क्या मज़ाक है ये ?

कबीर  ने  पूछा - आपको अपनी समस्या का समाधान मिला या अभी कुछ संशय बाकी  है? वह व्यक्ति बोला - मेरी  समझ  में कुछ नहीं आया।

कबीरदास जी ने कहा - जैसे मैंने लालटेन मंगवाई तो मेरी घरवाली कह सकती थी कि तुम क्या सठिया गए हो, इतनी दोपहर में लालटेन की क्या जरूरत। लेकिन  नहीं,  उसने  सोचा कि जरूर किसी  काम  के लिए  लालटेन  मंगवाई  होगी।

जब  मीठा  मांगने पर वो नमकीन देकर चली गई, तब मैंने सोचा हो सकता है घर में कोई  मीठी वस्तु न हो। यह सोचकर  मैं चुप रहा। इसमें तकरार क्या ?आपसी विश्वास  बढ़ाने और तकरार में न फंसने  से विषम परिस्थिति अपने आप  दूर हो गई।’ 

 गृहस्थी में आपसी विश्वास से ही तालमेल बनता है। आदमी से गलती हो तो औरत संभाल ले और औरत से कोई त्रुटि हो  जाए तो पति उसे नजर अंदाज कर दे।यही गृहस्थी का मूल मंत्र  है ।

गृहस्ती की इस गुड़ रहस्य को कबीरदासजी ने जिस सरलता से समझाया उससे व्यक्ति पूरी तरह संतुष्ट हो अपने घर चला गया|  आप भी अपने जीवन में गृहस्ती के इस मूल मन्त्र को ग्रहण करे और फर्क देखे |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -