डाॅकयार्ड से फिसला आईएनएस बेतवा, सागर के आशुतोष समेत दो क्रू मेंबर्स की मौत
डाॅकयार्ड से फिसला आईएनएस बेतवा, सागर के आशुतोष समेत दो क्रू मेंबर्स की मौत
Share:

मुंबई। भारतीय सेना का युद्धपोत आईएनएस बेतवा नेवल डाॅकयार्ड से उतारे जाने के दौरान फिसल गया। इस दुर्घटना में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। जिसमें मध्यप्रदेश के सागर जिले के आशुतोष पांडे भी शामिल हैं। हालांकि इस दुर्घटना में 15 लोग चोटिल हो गए लेकिन इन लोगों को बचा लिया गया है। इस मामले में नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई थी।

यह दुर्घटना दोपहर 1.50 बजे हुई थी। आईएनएस बेतवा स्वदेशी डिजाईन और ब्रह्मपुत्र रेंज की मिसाईल युद्धपोत है। आईएनएस बेतवा 3850 टन का है गौरतलब है कि वर्ष 2004 में इसे नौसेना में शामिल किया गया था। यह युद्ध पोत 12 वर्ष से नौसेना में शामिल है। इसका वजन 3850 टन है। और यह 30 समुद्री मील की गति से समुद्र में आगे बढ़ सकता है। इस युद्ध पोत में एंटी मिसाईल सिस्टम काम करता है।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -