इन्द्र के पाप का पेड़, जल, भूमि और स्त्री पर हुआ ये असर हुआ
इन्द्र के पाप का पेड़, जल, भूमि और स्त्री पर हुआ ये असर हुआ
Share:

क्या आप जानते है कि इंद्र देवता पर गुरु कि हत्या करने का भयंकर पाप चढ़ा हुआ था जिसका समाधान भगवान विष्णु ने इंद्र को बताते हुए कहा था कि तुम्हारे पाप का एक एक अंश का पेड़, जल, भूमि और स्त्री को दे दो और इंद्र ने ऐसा ही किया लेकिन इस पाप के हिस्से के साथ एक वरदान देने कि भी शर्त रखी गई

भगवत पुराण के अनुसार एक बार देवताओ के देवता ब्रहस्पति ने किसी बात पर क्रोधित होकर इंद्र पर हमला कर दिया था जिसके कारण इंद्र को अपनी गद्दी छोड़कर भागना पड़ा तथा बचाते हुए वे सृष्टि के रचनाकार भगवान ब्रह्मा के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगने लगे। तब ब्रह्मा जी ने उन्हें बताया कि उन्हें एक ब्रह्म-ज्ञानी की सेवा करनी चाहिए, यदि वह प्रसन्न हो जाए तभी उन्हें उनकी गद्दी वापस प्राप्त होगी। आज्ञानुसार इन्द्र देव एक ब्रह्म-ज्ञानी की सेवा में लग गए। लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि उस ज्ञानी की माता एक असुर थी इसलिए उसके मन में असुरों के लिए एक विशेष स्थान था।इन्द्र देव द्वारा अर्पित की गई सारी हवन की सामग्री जो देवताओं को चढ़ाई जाती है, वह ज्ञानी उसे असुरों को चढ़ा रहा था। इससे उनकी सारी सेवा भंग हो रही थी। जब इन्द्र देव को सब पता लगा तो वे बेहद क्रोधित हो गए और उन्होंने उस ब्रह्म-ज्ञानी की हत्या कर डाली।

एक लाख साल तक भगवान विष्णु की तपस्या के बाद। उनकी सलाह से जब इंद्र ने अपने पाप का पहला हिस्सा पेड़ को दिया जिसके बदले में इन्द्र ने उसे एक वरदान दिया। वरदान के अनुसार पेड़ चाहे तो स्वयं ही अपने आप को जीवित कर सकता है। दूसरा हिस्सा जल को दिया इस पर इन्द्र देव ने उसे अन्य वस्तुओं को पवित्र करने की शक्ति प्रदान की। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में आज भी जल को पवित्र मानते हुए पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। तीसरा पाप इन्द्र देव ने भूमि को दिया इसके वरदान स्वरूप उन्होंने भूमि से कहा कि उस पर आई कोई भी चोट हमेशा भर जाएगी। तथा अंतिम पाप का हिस्सा स्त्री को दिया गया तब से ही महिलाओ को मासिक धर्म प्रारंभ हुआ और इसलिए ही उन्हें इन दिनों मंदिर और गुरु से दूर रहने को कहा जाता है इसके साथ ही उन्हें यह वरदान भी दिया गया था कि वे काम में पुरुषो से ज्यादा आनंद ले सकेगी 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -