आज ही के दिन 1 साल पहले गिरी थी कमलनाथ सरकार, कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा
आज ही के दिन 1 साल पहले गिरी थी कमलनाथ सरकार, कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश में आज एक बार फिर से BJP और Congress आमने-सामने होने वाले हैं। जी दरअसल, आज से एक साल पहले 20 मार्च को ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। ऐसे में आज कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने वाली है और BJP खुशहाल दिवस मनाने वाली है। आप सभी को बता दें कि कमलनाथ सरकार गिरने का एक साल आज यानी 20 मार्च को पूरा हो गया है। ऐसे में आज कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने जा रही है लेकिन आज BJP खुशहाल दिवस मनाने की तैयारी में है।

आज कांग्रेस प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने वाली है, जिससे लोगों को यह बताया जाएगा कि मध्यप्रदेश में जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए BJP ने संविधान की मूलभावना को तार-तार कर लोकतंत्र को खतरे में डाला। जी दरअसल जनता को यह याद दिलाया जाएगा कि किस तरह BJP ने असंवैधानिक ढंग से नोटों के दम पर कांग्रेस की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा था। लेकिन फिर भी कमलनाथ ने संविधान की मर्यादा कायम रखते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में कांग्रेस के प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने कहा कि, 'प्रदेश के लोगों को बताया जाएगा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में कौन-कौन से जन हितैषी फैसले लिए थे। कांग्रेस इस दिन कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान और भूमाफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताएगी। साथ ही गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोत्तरी, राम वन गमन पथ और महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार और विकास जैसे कमलनाथ सरकार के फैसलों को जनता के सामने लाया जाएगा।'

इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, 'वैसे तो 20 मार्च काले दिवस के नाम से जाना जाएगा। लेकिन, काला दिवस वे मनाएं, जो काले काम करते हैं। हम लोग इस दिन को संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस दिन गांधी और अम्बेडकर की प्रतिमा का सामने संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा।'

सरकारी बैंक में ऑफ‍िसर बनने का शानदार मौका, बस एक इंटरव्‍यू से पाए नौकरी

शादी के 5 दिन बाद ही बुआ के लड़के के साथ भाग गई दुल्हन, पति पहुंचा थाने

छत्तीसगढ़ में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, जल्द यहां करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -