इंदौर पुनः बना ग्रीन कॉरिडोर...
इंदौर पुनः बना ग्रीन कॉरिडोर...
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार से फिर ग्रीन कॉरिडोर बनाने कि प्रक्रिया बनी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि सड़क हादसे में घायल 21 साल के युवक को डॉक्टरों द्वारा ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद परिजन ने उसके अंग दान करने का फैसला लिया। तथा शनिवार को ही मृतक जिसका नाम दुर्गेश है शनिवार सुबह उसका हृदय मुंबई भेजा गया.

जबकि एक और कॉरिडोर बनाकर लिवर गुड़गांव भेजा गया। सुबह 12.30 बजे चोइथराम अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अरबिंदो अस्पताल के लिए भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। बता दे कि खेतिया निवासी दुर्गेश पिता प्रेमराज मालवीय 2 मार्च को सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके सिर पर चोट आई थी। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित किया। इसके बाद परिवार ने बेटे के अंग दान करने का कठोर निर्णय लिया। दुर्गेश के रिश्तेदार इंदौर में इंद्रपुरी में रहते हैं। अंगदान समिति के डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि अंगदान के लिए शुक्रवार रात तक दुर्गेश की प्राथमिक जांचें हो चुकी थीं.

इस मामले में यह भी ज्ञात हुआ है कि मृतक दुर्गेश की दो किडनियों में से एक चोइथराम अस्पताल में और दूसरी अरबिंदो अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित की जाएगी। लिवर मेदांता अस्पताल गुड़गांव भेजा जाएगा। दिल फोर्टिस अस्पताल मुंबई भेजा गया है। दुर्गेश कि आँखों को भी व उसकी त्वचा को भी दान कर दिया जाएगा तथा जिसकी जाँच के लिए उसके शव को चोइथराम हॉस्पिटल में भेजा गया है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -