'भारत की संस्कृति महान है, पश्चिमी देश उसके साथ खेलने की कोशिश न करे..', दोस्त पुतिन ने दुनिया को चेताया

'भारत की संस्कृति महान है, पश्चिमी देश उसके साथ खेलने की कोशिश न करे..', दोस्त पुतिन ने दुनिया को चेताया
Share:

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने के लिए भारत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। छात्रों के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि, "भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता है, जो आधुनिक दुनिया में आसान नहीं है। लेकिन डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत को इसका अधिकार है।" 

पुतिन ने "बाहरी ताकतों" (पश्चिमी देशों) को भारत में अपने राजनीतिक दबदबे के लिए "खेल न खेलने" की भी चेतावनी दी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, "भारत की राजनीति पर बाहर से प्रभाव डालने से संबंधित खेल खेलने का कोई भविष्य नहीं है।" पुतिन ने यह भी कहा कि रूस एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत पर विश्वास कर सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि, "भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और भारत में हमारा विश्वास इस तथ्य से प्रदर्शित होता है कि मॉस्को नई दिल्ली का सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है और यह सिर्फ शुरुआत है।"

पुतिन ने 'मेक इन इंडिया' पहल की भी सराहना की और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बड़े पैमाने पर धूम मचा रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि भारत की संस्कृति महान है, उन्होंने इसे दिलचस्प, विविध और रंगीन बताया। पुतिन ने कहा कि, "रूस शायद उन कुछ देशों में से एक है, जहां भारतीय फिल्में नियमित रूप से राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित की जाती हैं। मैं ऐसे किसी अन्य देश के बारे में नहीं जानता। कई चीजें हैं जो हमें जोड़ती हैं।"

2-3 दिनों में फिर NDA ज्वाइन करेंगे नितीश कुमार ? लालू और INDIA गठबंधन दोनों से हैं नाराज़ !

फ्रांस की सेना ने किया मार्च, आसमान में गरजे राफेल, कर्त्तव्य पथ पर भारत के शूरवीरों ने दिखाया दम

2 फ़रवरी को 'समान नागरिक संहिता' का ड्राफ्ट पेश करेगी उत्तराखंड सरकार ! एक्शन में सीएम धामी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -