फ्रांस की सेना ने किया मार्च, आसमान में गरजे राफेल, कर्त्तव्य पथ पर भारत के शूरवीरों ने दिखाया दम
फ्रांस की सेना ने किया मार्च, आसमान में गरजे राफेल, कर्त्तव्य पथ पर भारत के शूरवीरों ने दिखाया दम
Share:

नई दिल्ली: भारत आज शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है। आज ही के दिन देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस राष्ट्रीय पर्व पर पूरे देशभर में राष्ट्रभक्ति उफान पर है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ की परेड देखकर देशवासियों को गर्व कि अनुभूति हो रही है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान देश अपनी बढ़ती सैन्य क्षमता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन कर रहा है।

देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और BMP-2 पैदल सेना के फाइटर व्हीकल्स जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है। परेड की शुरुआत 100 से ज्यादा महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए हुई। इन कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत से कर्त्तव्य पथ गुंजायमान हो उठा।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में फ्रांस के जवान और बैंड दस्ते ने भी कर्त्तव्य पथ पर मार्चिंग की। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल शामिल हुए। इसी समय कर्तव्य पथ के ऊपर दो राफेल लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी, जिनकी गर्जना से आसमान गूंज उठा। 

40 वर्षों के बाद पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचीं राष्ट्रपति, जानिए क्यों बंद की गई थी ये प्रक्रिया ?

गणतंत्र दिवस की सुबह पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुनव्वर-मन्नारा पर भड़के रोहित शेट्टी, सुनकर रो पड़े कंटेस्टेंट्स

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -