35 साल बाद भारतीय महिला हाॅकी दल ने किया ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई
35 साल बाद भारतीय महिला हाॅकी दल ने किया ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई
Share:

नई दिल्ली : हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को 29 अगस्त पर उनके जन्मदिवस के दौरान याद किया जाता है। यह ऐसा अवसर है जब भारत में खेल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान भारतीय महिला हाॅकी दल ने देश को एक बड़ी सफलता दिलवाई है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस और रक्षाबंधन पर्व के ऐन पहले मिली इस सफलता से खेलप्रेमी उत्साहित हैं। दरअसल महिला हाॅकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इससे महिला हाॅकी दल को ओलिंपिक में खेलने की पात्रता मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि  महिला टीम दूसरी बार ओलिंपिक में क्वालिफाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह भी कहा गया है कि हाॅकी वल्र्ड लीग में भारतीय टीम 5 वें स्थान पर आई। इस दौरान नीदरलैंड्स और इंग्लैंड, यूरे हाॅकी चैंपियन के फाईनल में पहुंचा। जिसका लाभ भारत को मिला और भारत ने ओलिंपिक में स्थान सुनिश्चित किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हाॅकी टीम करीब 35 वर्ष पहले ओलिंपिक में खेली थी। इस दौरान टीम ने माॅस्को ओलिंपिक में भाग लेकर चतुर्थ स्थान पर कब्जा जमाया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -