अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट की हत्या, मोबाईल नही देने पर चला दी गोली
अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट की हत्या, मोबाईल नही देने पर चला दी गोली
Share:

हैदराबाद: विदेश में पढाई करने का सपना लिए हुए गए एक भारतीय स्टूडेंट की अमेरिका के फ्लोरिडा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी उसका कसूर सिर्फ इतना था की उसने अपना मोबाइल नही दिया। जिसके कारण उसे गोली मार दी गयी। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक साई किरन आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के रहने वाले थे, जो अपनी पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका गए थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अश्वेत शख्स ने उनसे उनका आईफोन छीनने की कोशिश की साईं किरण के द्वारा विरोध किया गया जिसके कारण अपने प्रयास में विफल व्यक्ति ने गोली चला दी. साई किरन हैदराबाद के कुशाई गुडा इलाके के रहने वाले थे।

साई किरन के घरवालों ने रविवार को घटना की जानकारी दी। घरवालों के मुताबिक, 23 साल के साई किरन अटलांटिक यूनिवर्सिटी से एमएस की डिग्री ले रहे थे। डेढ़ महीने पहले ही वह अमेरिका गए थे। इस तरह से भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलो के कारण वहा रहने वाले स्टूडेंट खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। पहले भी विदेशो में भारतीयों पर इस तरह की घटना होती रही है लेकिन अभी तक उन पर काबू नही पाया जा सका है। शनिवार को हुई इस घटना से यही लगता है की अभी भी अमेरिका में भरतीय छात्र सुरक्षित नही है। ऐसे हमले कही न कही पढाई के सपनो पर हावी होते दिखाई पड़ रहे है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -