अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: रेलवे ने ट्रेन के इंजन पर लिखवाए देश की वीरांगनाओं के नाम
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: रेलवे ने ट्रेन के इंजन पर लिखवाए देश की वीरांगनाओं के नाम
Share:

इंदौर: आज 8 मार्च है और आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को समर्पित होता है और इस दिन महिलाओं के लिए कई बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। वैसे आज कई राज्य की सरकारों ने महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाए हैं। अब इन सभी के बीच भारतीय रेल भी बेहद खास तरीके से देश की महिलाओं के त्याग और बलिदान को याद कर रहा है। जी दरअसल भारतीय रेलवे ने पहली बार वीरांगनाओं और देश की महिला शासकों के नाम को इंजनों पर लिखवाए है।

जी हाँ, यह बड़े ही गर्व की बात है। मिली जानकारी के मुताबिक आज किसी ट्रेन के इंजन को इंदौर की रानी अहिल्याबाई का नाम दिया गया है तो किसी अन्य ट्रैन को रानी लक्ष्मीबाई का नाम दिया गया है। इसी के साथ दक्षिण भारत की लोकप्रिय रानी चिन्नम्मा और रानी वेलू नचियार के नाम पर भी इंजनों का नामकरण किया गया है। यह पहली बार हुआ है जब भारतीय रेलवे ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में अपनी जान की आहुति देने वाली महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाया है। यह हम सभी के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। मिली जानकारी के मुताबिक नॉर्दन रेलवे का दिल्ली डिवीजन इन स्वतंत्रता सेनानियों को अनोखे तरीके से याद कर रहा है।

जी दरअसल यहां के तुगलकाबाद डीजल शेड में हाई क्लास स्पीड इंजन WDP4B और WDP4D का नाम देश की जानी-मानी महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्‍यम से उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा है, 'अदम्य नारी शक्ति को सलाम भारतीय रेलवे के तुगलकाबाद डीजल शेड ने बहादुर महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने लोहे जैसे मजबूत चरित्र को प्रदर्शित किया।'

'बॉयफ्रेंड कराता था जिस्मफरोशी, खुद करता था ग्राहकों की बुकिंग...', नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की कलेक्टर बनेंगी अर्चना केवट, जानिए हैं कौन?

14 वर्षीय 'बच्चे' के साथ दुष्कर्म करती थी 23 साल की महिला, बोली- मैं उसके बच्चे की माँ बनने वाली हूँ...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -