अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की कलेक्टर बनेंगी अर्चना केवट, जानिए हैं कौन?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की कलेक्टर बनेंगी अर्चना केवट, जानिए हैं कौन?
Share:

कटनीः आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और इस मौके पर कटनी जिले की एक लड़की को एक दिन के लिए जिले का कलेक्टर बनाया जाने वाला है। जी दरअसल इस फैसले को कटनी जिला प्रशासन ने लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से कलेक्टर बनने वाली लड़की का नाम अर्चना केवट है। उसे कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित भी किया था। जी दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले है। इन सभी का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरुक करना है। इनके अनुसार ही अर्चना केवट को एक दिन का सांकेतिक रुप से कलेक्टर बनाया जा रहा है। इस बारे में कटनी के वर्तमान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि 'अर्चना एक दिन की कलेक्टर को तौर पर विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेगी और विभागों में चल रहे कामों का रिव्यू करेंगी।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'वह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम शीरो में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होगी।' वहीं कटनी जिला प्रशासन द्वारा यह बताया गया है कि 'अर्चना बतौर कलेक्टर महिला दिवस पर सुबह 10:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शामिल होगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चाका में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल होंगी। फिर दोपहर 1 बजे कटनी बस स्टेंड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में शामिल होगी। उसके बाद दोपहर 3 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेगी और शाम 4 बजे बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी।'

कौन है अर्चना केवट- जी दरअसल अर्चना कटनी जिले की कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम महगांव में रहने वाली लड़की है। अर्चना ने बीते दिनों ही आपराधिक तत्वों का सामना करते हुये उन्हें सलाखों तक पहुंचाने का साहसिक काम किया था। हुआ कुछ यूँ था कि बीते जनवरी के महीने में अर्चना अपने पिता के साथ खलवारा बस स्टैंड से लौट रही थी, तभी रास्ते में दो शराबी युवक रास्ते से गुजर रहीं नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। यह देखने के बाद अर्चना ने पुलिस की मदद ली और उन शराबियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इसी के साथ अर्चना ने कुछ मोटरसाइकिल सवार मनचलों को भी गांव वालों की मदद से पकड़कर पुलिस को पकड़ाया था। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने इन कामों के लिए अर्चना को सम्मानित भी किया था।

14 वर्षीय 'बच्चे' के साथ दुष्कर्म करती थी 23 साल की महिला, बोली- मैं उसके बच्चे की माँ बनने वाली हूँ।।।

चीन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत और चीन को आपसी शक खत्म कर देना चाहिए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज पेश करेंगे राज्य बजट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -