इस मुंबईया खिलाड़ी ने लगाये लगातार सात गेंदों पर सात छक्के
इस मुंबईया खिलाड़ी ने लगाये लगातार सात गेंदों पर सात छक्के
Share:

मुंबई : टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे। 12 साल पुरानी इस याद को मुंबई के एक लोकल ब्वॉय ने फिर ताजा कर दिया है। 23 साल विक्रेता मकरंद पाटिल ने एक लोकल टूर्नामेंट में सात गेंदों में सात छक्के (एक ओवर में छह छक्के) लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। 

वॉर्न ने अश्विन की हरकत को बताया शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत

खेली ऐसी दमदार पारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटिल ने 26 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात यह है कि यह मकरंद इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। किसान के बेटे मकरंद पाटिल ने जैसे ही यह तेज तर्रार पारी खेली, उनके फोन पर फोन-कॉल्स से बाढ़ आ गई। पाटिल ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'जब तक मैंने चौथा छक्का लगाया तो मुझे नहीं लग रहा था की मैं एक ओवर में छह छक्के लगा पाउंगा। जैसे ही मैंने छठा छक्का लगाया। मेरी टीम के खिलाड़ी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

अश्विन की हरकत पर जमकर बरसे राजस्थान के कोच

कुछ ऐसा बोले मकरंद 

जानकारी के मुताबिक मकरंद ने आगे कहा, 'उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं क्रीज पर नहीं बल्कि चांद पर खड़ा हूं। मैंने सातवीं गेंद पर भी छक्का ही लगाया। वो वक्त मेरे लिए काफी खास था।' बता दें कि मकरंद छह छक्के लगाने के बाद युवराज सिंह और रवि शास्त्री की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रवि शास्त्री ने घरेलू क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है पूरा माजरा

जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज की तारीफ़ में युवराज ने कही ऐसी बात

IPL 2019 : अपने दूसरे मुकाबले में आज कोलकाता से भिड़ेगा पंजाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -