इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 राफेल फाइटर जेट, फ्रांस से डील के बाद केंद्र ने कर दिया ऐलान
इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 राफेल फाइटर जेट, फ्रांस से डील के बाद केंद्र ने कर दिया ऐलान
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को भारतीय नौसेना को उन्नत लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल करने का ऐलान किया है। फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी, डसॉल्ट एविएशन के मुताबिक, इंडियन नेवी में 26 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हो जाएंगे। पहले से ही 36 उन्नत लड़ाकू विमान इंडियन नेवी में सेवा दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, डसॉल्ट एविएशन ने कहा कि यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद लिया गया है। इस दौरान राफेल के प्रदर्शन में पता चला है कि यह भारतीय नौसेना की तमाम आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। रक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में आने वाली भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को इंडियन नेवी के लिए 26 राफेल समुद्री विमानों की खरीद के लिए स्वीकृति (AoN) प्रदान की। मंत्रालय ने कहा कि यह चयन राफेल की उत्कृष्टता, डसॉल्ट एविएशन और भारतीय बलों के बीच लिंक और भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों के महत्व को प्रदर्शित करता है। 

रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फ्रांसीसी सरकार से इंडियन नेवी के लिए संबंधित सहायक उपकरण, हथियार, सिम्युलेटर, स्पेयर, दस्तावेज़ीकरण, चालक दल प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक के साथ राफेल समुद्री विमान समझौते को स्वीकृति दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि अन्य देशों द्वारा समान विमान की तुलनात्मक खरीद कीमत समेत तमाम प्रासंगिक पहलुओं को ध्यान में रखने के बाद फ्रांस सरकार के साथ कीमत और खरीद की अन्य शर्तों पर चर्चा की जाएगी।

फ्रांस दौरे के बाद UAE पहुंचे पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से की मुलाकात

NDA में मांझी-पासवान की एंट्री तय! बैठक के लिए दोनों नेताओं को नड्डा ने भेजा न्योता, मिशन 2024 पर होगा मंथन

'दिल्ली वालों को डुबोकर मारना चाहती है भाजपा, बाढ़ उसी की साजिश...', AAP का अजीबोगरीब दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -