न्यूज़ीलैंड में भारतीय के साथ रोड रेज, फेसबुक पर LIVE किया विडियो
न्यूज़ीलैंड में भारतीय के साथ रोड रेज, फेसबुक पर LIVE किया विडियो
Share:

आॅकलैंड / दिल्ली। विदेशों में बसे भारतीयों को जहां हमलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं वे गंभीर हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। न्यूजीलैंड में एक भारतीय के साथ रोड़ रेज का मामला हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भारतीय नरिंदरवीर सिंह को न्यूज़ीलैंड में एक व्यक्ति ने नस्लीय शब्द के और फिर इसे भारत वापस जाने के लिए कहा गया। मिली जानकारी के अनुसार रोडरेज के शिकार व्यक्ति ने फेसबुक पर लाईव स्ट्रीम किया था।

मिली जानकारी के अनुसार हैरेसमेंट का वीडियो फेसबुक पर भी अपलोड किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय को देश से वापस जाने के लिए कहा गया था। न्यूज़ीलैंड में भारतीय को धमकी दिए जाने के बाद पुलिस में शिकायत की गई। अब पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में नरिंदरवीर सिंह ने बताया कि मैं अपनी कार ड्राईव कर रहा था। मगर पीछे से एक वाहन आया। उसे मैंने साईड दे दी। इस वाहन में एक महिला सवार थी उसने भद्दा सा इशारा किया जिसके बाद एक ग्रे शर्ट पहना हुआ व्यक्ति कार में से उतर गया और धमकी दे दी।

ऐसे में मैंने कार रोड़ के साईड में की और फिर वीडियो रिकाॅर्ड करने लगा। इस व्यक्ति ने पंजाबियों को अपमानजनक शब्द कहे। इस मामले में नरिंदरवीर ने कहा कि वह व्यक्ति जाने के बाद फिर आया और नस्लभेदीय बातें करने लगा। गौरतलब है कि पहले भी एक बिक्रमजीत सिंह नामक भारतीय को एक युवक ने धमकियां दी थीं और कहा था कि वह भारत लौट जाए।

एक व्यक्ति ने कहा कि उस व्यक्ति ने अधिक शराब पी ली थी। जिसके कारण इस तरह की घटना हुई। हालांकि बाद में इस व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से माफी मांग ली थी। गौरतलब है कि भारतीयों से इस तरह की बातें कहने और भारतीयों के प्रति हिंसा के प्रयास करने को लेकर माइग्रेंट वर्कर्स एसोसिएशन के अनु कालोटी ने कहा कि इस तरह की घटनाऐं पहले से अधिक हो रही हैं। यह चिंता की बात है।

भारतीय की हत्या के 6 दिन बाद अमेरिकी प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी

डोनाल्ड ट्रंप से आशंकित हुआ चीन, कर रहा सैन्य खर्च में बढ़ोतरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -