'पैरासाइट अपने देश वापस जाओ', पोलैंड में टॉर्चर हो रहे भारतीय का वीडियो वायरल
'पैरासाइट अपने देश वापस जाओ', पोलैंड में टॉर्चर हो रहे भारतीय का वीडियो वायरल
Share:

इन दिनों कई जगह से ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं कि भारतीयों को परेशां किया जा रहा है। अब जो खबर आई है वह पोलैंड (Poland) से सामने आई है। यहाँ एक भारतीय को लगातार अपशब्द कहकर परेशान करने वाले के एक शख्स का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी हाँ और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया है। जी दरअसल भारतीय को "पैरासाइट आक्रमणकारी (Parasite Invader)" कहकर उसे बार-बार एक पोलिश शख्स परेशान कर रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में भारतीय उससे परेशान होकर इधर-उधर जा रहा है और वीडियो नहीं बनाने की गुहार लगा रहा है।

दूसरी तरफ वह शख्स वीडियो बनाता हुआ उसे बार-बार यूरोप छोड़कर भारत लौटने को कह रहा है। इस वीडियो में चार मिनट के लिए वह शख्स अकारण ही भारतीय युवक से उलझ रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और वीडियो में शख्स बार-बार बोल रहा है "आप पोलैंड में क्यों हैं? अमेरिका में आप में से बहुत से लोग हैं। अपने घर-अपने देश वापस जाओ।'' इस पर भारतीय व्यक्ति उसे कहता है कि वीडियो न बनाएं और वह लगातार शख्स से बचने की कोशिश कर रहा है। हालाँकि शख्स उसक पीछा कर रहा है और अपशब्द कह रहा है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उस व्यक्ति की पहचान जॉन मिनादेव जूनियर के रूप में की है, जो एक नियो-नाज़ी है। जी हाँ और वह गोइम टीवी नामक एक घृणा समूह का प्रमुख है, जिसने इस साल की शुरुआत में कैलिफोर्निया के खाड़ी क्षेत्र में यात्रियों को छोड़ने के लिए सुर्खियां बटोरीं। केवल यही नहीं बल्कि यह वही है जिसने यहूदियों को COVID-19 महामारी के लिए दोषी ठहराया था। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस वीडियो की कड़ी आलोचना की जा रही है और लोग तेजी से भारतीय के सपोर्ट में आ रहे हैं।

बदायूँ स्थित जामा मस्जिद के प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट में सबूत भी पेश

'सभी को बेनकाब करने जा रहा हूं', अपने ऊपर लगे आरोपों पर पहली बार बोले जीशान कादरी

'लोकतंत्र' एक गैर-इस्लामी सिस्टम.., इसके खिलाफ सभी मुसलमानों को करना होगा 'जिहाद'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -