मीरपुर के आत्मविश्वास को साथ लेकर भारत करेगा T-20 वर्ल्डकप की तैयारी
मीरपुर के आत्मविश्वास को साथ लेकर भारत करेगा T-20 वर्ल्डकप की तैयारी
Share:

एशिया कप क्रिकेट में भारत का दबदबा रहा। दरअसल टी-20 मैचों के क्रिकेट में भारत ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट को भारत ने बिना कोई मैच गंवाए भी जीता। इसे टी- 20 विश्वकप मैच हेतु सही तैयारी माना जा रहा है। यह 8 मार्च से प्रारंभ होने वाला है। फाईनल मैच में भारत ने बांग्लादेश के 121 रनों का पीछा करते हुए 7 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट के मैचों में जीत दर्ज की इस तरह की जीतों से खिलाडि़यों का आत्मविश्वास बढ़ा है। टी - 20 विश्वकप हेतु इसे सही राह पर लिया गया है।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह भी कहा कि पेसमैन जसप्रीत बुमराह और युवा हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के दल को मजबूती प्रदान की जा रही है। बल्लेबाजी के क्रम को अनुकूल बनाने हेतु युवराज सिंह ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिखर धवन ने भी टीम के लिए अच्छे रन बनाए और उन्होंने कहा कि शिखर ने अच्छी पारी खेलकर महत्वपूर्ण 60 रन बनाए।

बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मोर्तजा ने अपनी टीम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे विश्वकप में एक नए आत्मविश्वास के साथ पहुंचेंगे। विराट कोहली ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की। धवन ने साझेदारी मैच हेतु निर्णायक पारी खेली। क्रिकेटर विराट कोहली ने यह भी कहा कि विरोधी जनता के बीच खेलना एक चुनौती होती है लेकिन यह उन्हें अच्छा लगता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -