पाक ने फिर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दागे मोर्टार
पाक ने फिर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दागे मोर्टार
Share:

पुंछ : पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भारतीय क्षेत्र की ओर गोलीबारी की जा रही है। इस तरह से पाकिस्तान फिर से सीज़फायर के उल्लंघन में लगा है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र के अतिरिक्त बीमब्रेर, कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में बुधवार प्रातः 9 बजे से पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर किया जा रहा है। गोलीबारी के ही साथ पाकिस्तान की सेना द्वारा मोर्टार से गोले दागे जा रहे हैं।

हालांकि भारत ने पुंछ में हुई इस फायरिंग का जोरदार जवाब दिया है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मोर्टार और भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान की सेना क्षेत्र में कोहरे का लाभ लेने में लगी है। सीमा पार से भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ बढ़ने की संभावनाऐं भी जताई गई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने माछिल में जमकर फायरिंग की थी। पाकिस्तान की ओर से हुए हैवी फायर में करीब 3 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की सेना ने भारत के एक जवान के साथ बर्बर व्यवहार किया था।

जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान की गोलीबारी का जोरदार जवाब दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर कई बार गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ का प्रयास भी करते रहे हैं। हाल ही में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

आतंकियों के पास से 2000 रूपए के नए नोट मिले थे। खुफियातौर पर जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी सर्द मौसम का लाभ लेने के प्रयास में हैं संभावना जताई जा रही है कि ये किसी बड़ी घुसपैठ की फिराक में हैं।

सैनिक प्रभुसिंह को जन्म दिन से एक दिन पूर्व मिली शहादत

मुठभेड़ में तीन भारतीय जवान शहीद, पाक की...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -