इतिहास बना गई रण क्षेत्र में अग्नि की यह गगन भेदी उड़ान
इतिहास बना गई रण क्षेत्र में अग्नि की यह गगन भेदी उड़ान
Share:

भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है. यह वह देश है, जहां पर सभी को समान अधिकार हैं. ऐसे में स्त्री और पुरूषों को भी सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी का अधिकार दिया गया है. कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर पुरूषों की तरह भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया जाता है. वस्तुतः भारत में कई ऐसे उदाहरण हैं जो कि शस्त्र, शास्त्र, राजनीति में पारंगत महिलाओं के रहे हैं. जीजामाता, लोपा, घोषा, सिकता, रानी लक्ष्मीबाई आदि ऐसे कई उदाहरण हैं जो कि उत्तर वैदिक काल और वैदिक काल में महिलाओं की कुशलता को दर्शाते हैं।

मगर अंग्रेजो के आधीन भारत की स्वाधीनता के बाद यह माना गया कि भारत में महिलाओं की स्थिति काफी पिछड़ी हुई है. ब्रिटिश राज के दौरान ही भारतीय समाज में इस तरह की कई मान्यताऐं थीं जो महिलाओं के अलग ही जीवन को बताती थीं. मसलन कम उम्र की लड़की का विवाह अधिक उम्र के पुरूष से हो जाता था. महिला के विधवा हो जाने के बाद उसका जीवन काफी अलग हो जाता था।

इस तरह की दमनकारी मान्यताओं का विरोध कुछ लोगों ने किया मगर इसके बाद भी प्रोफेशनल लाईफ में महिलाओं की समान भागीदारी की बात की गई. इसके बाद महिलाऐं बैंकिंग, फायनांस, चिकित्सा, संचार, सेवा, सरकारी कार्यालयों, खेल, व्यापार, कला आदि क्षेत्रों में पुरूषों के समान भागीदारी करती रहीं. रक्षा क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई लेकिन महिला महिलाओं को लड़ाकू विमान उड़ाने और सीमा क्षेत्र में तैनाती के अधिकार नहीं थे।

महिलाओं को इन कामों के लिए नियुक्त नहीं किया गया, मगर अब महिलाओं के लिए ये क्षेत्र भी उपलब्ध हैं. दरअसल भारतीय थल सेना ने पहले ही अपने महिला दस्ते की तैनाती भारतीय सीमा के कुछ क्षेत्रों में की है. जबकि वायु सेना में आज तीन महिलाओं भावना कंठ, मोहना सिंह और अवनि चतुर्वेदी ने भारतीय रण क्षेत्र में गगन भेदी गर्जना कर एक नए अध्याय की शुरूआत की है।

दरअसल इन महिला पायलट्स ने लड़ाकू विमान उड़ाकर भारतीय महिला पायलट्स के लिए एक नए मोर्चे का प्रारंभ किया. भारतीय वायु सेना में महिला पायलट्स को लड़ाकू विमान उड़ाने की अनुमति भी मिली. इसके पहले महिलाऐं मालवाहक सैन्य विमान उड़ाया करती थीं, मगर अब महिला पायलट्स के लड़ाकू विमान उड़ाने से महिलाओं को रक्षा क्षेत्र में नए रोमांच का लाभ मिलेगा वहीं इनकी भी सेना में समान भागीदारी होगी।

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -