न्यूज़लैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही भारत रचेगा इतिहास
न्यूज़लैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही भारत रचेगा इतिहास
Share:

नई दिल्ली: अंतराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट टीम ने टैस्ट क्रिकेट में अपने सफर की शुरूआत 1932 से की थी और 22 सितंबर 2016 को वह 500 टैस्ट खेलने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। क्रिकेट के जन्मदाता इंगलैंड के नाम सर्वाधिक 976 टैस्ट खेलने का रिकार्ड है। आस्ट्रेलिया 791 टैस्टों के साथ दूसरे और वैस्टइंडीज 517 टैस्टों के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत भी अब 500 टेस्ट खेलने वाले देशों के एलीट क्लब में शामिल होने जा रहा है। भारत 22 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टैस्ट खेलने उतरेगा तो यह उसका 500वां टैस्ट होगा। भारत ने अब तक 499 टेस्टों में से 129 जीते हैं, 157 हारे हैं, एक टाई खेला है और 212 टैस्ट ड्रा रखे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 54 टैस्ट खेले हैं जिनमें से 18 जीते हैं, 10 हारे हैं और 26 ड्रा खेले हैं।

देशों के बीच 1955 में टैस्ट संबंधों की शुरुआत हुई थी। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2012 में भारत का दौरा किया था और तब भारत ने दो टैस्टों की सीरीज 2-0 से जीती थीं। न्यूजीलैंड का भारत का यह 11वां दौरा है।

सानिया ने पूर्व जोड़ीदार के मुंह से छीन लिया ख़िताब

भारत के खिलाफ खेलने से पहले न्यूज़ीलैंड कप्तान का...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -