भारत बुरहान के आतंकी होने का सबूत देगा पाकिस्तान को
भारत बुरहान के आतंकी होने का सबूत देगा पाकिस्तान को
Share:

नई दिल्ली : हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से पहले ही कश्मीर के हालात खराब है, इसी बीच पाकिस्तान की ओर से बुरहान को बार-बार शहीद और कश्मीरी नेता कहकर पाकिस्तान भारतीय सेना की आलोचना कर रहा है। पर अब भारत ने भी पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी कर ली है।

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बुरहान के आतंकी होने का सबूत देने के लिए विदेश मंत्रालय ने समन करने की सोची है। भारत बासित को बुरहान के आतंकी होने के सबूत दिखाएगा। सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस गृह मंत्रालय को बुरहान के खिलाफ पेंडिंग पड़े 12 मामलों की जानकारी पहले ही दे चुका है।

अब गृह मंत्रालय इसे विदेश मंत्रालय को देगा और फिर वहां से ये सबूत बासित को दिखाए जाएंगे। पाकिस्तान ने इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय फोरम में भी उठाया है। पाकिस्तान भारतीय सेना को कल्प्रिट बनाते हुए एक दमनकारी के रुप में दर्शा रहा है। कश्मीर में वानी पर पुलिस बलों के हथियारों को लूटने, सरपंचो व उनके परिजनों की हत्या करने और त्राल में राष्ट्रीय राइफल की पेट्रोल पार्टी पर हमला करने जैसे आरोप है।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी आतंकी गतिविधियां उन मिथकों को तोड़ने के लिए भी बुरहान महज एक ऑनलाइन जिहादी था। वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल खुद को हिजबुल का चेहरा बताने के लिए करता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -