चीन की चुनौती खत्म करेगा भारत
चीन की चुनौती खत्म करेगा भारत
Share:

बीजिंग। डोकलाम में चीन की घुसपैठ और भारत से सटे पीओके से होते हुए निकलने वाले निर्माणी प्रोजेक्ट वन बेल्ट वन रोड परियोजना की चुनौती को समाप्त करने के लिए भारत ने एक रणनीति का निर्माण किया है। जिसमें कहा गया है कि, भारत और आसियान देशों के साथ संबंधों को और मजबूती दी जाना चाहिए। इसके अंतर्गत दिल्ली में आसियान और भारत कनेक्टिविटी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आसियान सम्मेलन में भारत चीन की रणनीति को लेकर चर्चा करेगा। इस सम्मेलन का आयोजन दो दिवसीय होगा। सम्मेलन 11 दिसंबर को प्रारंभ होगा तो, दूसरी ओर 12 दिसंबर को यह समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसमें शामिल होंगे।

भारत और आसियान देशों के वरिष्ठ मंत्री इस सम्मेलन में भागीदारी लेंगे। इससे भारत को निकटतम प्रतिद्वंदी चीन और पाकिस्तान को बैकफुट पर लाने में सहायता मिलेगी। जापान आसियान देशों का सदस्य नहीं होने के बाद भी, इस सम्मेलन का भाग होगा। माना जा रहा है कि, जापान से भारत को समर्थन मिल सकता है। इस सम्मेलन में करीब 10 देश भागीदारी करेंगे। यह प्रोजेक्ट चीन के साथ पाकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्की तक फैलेगा।

उल्लेखनीय है कि, भारत इस प्रोजेक्ट को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देता है। भारत का कहना है कि, इस क्षेत्र में आतंकी क्षेत्र आते हैं। ऐसे में यह सड़क मार्ग और ओबीओआर का यह प्रोजेक्ट सुरक्षित नहीं है। इससे आतंकी गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। पीओके का क्षेत्र भारत से सटा है यदि, यहां पक्का निर्माण होगा तो भारत के लिए, सुरक्षा स्थितियां चिंताजनक हो जायेंगी। 

क्या चीन कर रहा जानबूझकर ब्रह्मपुत्र को दूषित?

क्या चीन कर रहा जानबूझकर ब्रह्मपुत्र को दूषित?

फिर क्यों तिलमिलाया चीन ?

ड्रोन को लेकर चीनी मीडिया ने दी धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -