भारत में भी अपना प्लांट लगा सकती है 'एपल'
भारत में भी अपना प्लांट लगा सकती है 'एपल'
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया है कि वह अगले महीने दावोस में अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात करने जा रहे है और भारत में निर्माण इकाई लगाने के बारे में विचार विमर्श भी करेंगे। प्रभु की माने तो एपल के साथ बातचीत जारी है। देश में उत्पादन इकाई लगाने के लिए एपल की मांगों पर सरकार विचार कर सकती है। वही उन्होने कहा हम एपल के साथ वार्ता कर रहे हैं। अगर वह सहमत होंगे तो हम भारत में एपल की उत्पादन इकाई स्थापित करवाने को इच्छुक हैं। जनवरी में हम कंपनी के शीर्ष प्रबंधन से बात करेंगे।

एपल भारत आती है तो खुशी होगी

प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने बताया करीब दो-तीन साल पहले एपल ने प्रस्ताव दिया था। तब से आज हमारे लिए और उनके लिए स्थितियां बदल चुकी हैं। इस मसले पर विचार करके फैसला करने के लिए यह सही समय है। टैक्स व अन्य तरह की रियायतों की कंपनी की मांग के बारे में पूछे जाने पर प्रभु ने कहा कि हम उस पर विचार कर सकते हैं। अगर एपल भारत आती है तो हमें उसका स्वागत करते हुए खुशी होगी।

जानकारी के लिए बता दें एपल खुद अपनी डिवाइस नहीं बनाती वह अनुबंधित निर्माताओं से बनवाती है। वह चीन, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों में खुद के रिटेल स्टोर से बिक्री करती है। भारत वह खुद के स्टोर से डिवाइस नहीं बेच रही है बल्कि वह रेडिंगटन और इनग्राम माइक्रो के जरिये बिक्री कर रही है।

लगातार बिगड़ रही भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति, इससे सुधरेगी

इन मकानों पर घट सकती है जीएसटी की दर

धीमी शुरुआत के बाद बाजार ने पकड़ी रफ़्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -