भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा पोर्टल : यूजीसी
भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा पोर्टल : यूजीसी
Share:

नई दिल्ली : भारत में जल्द दुनिया का सबसे बड़ा पोर्टल शुरू होने वाला है, और ये जिम्मा उठाऐगी युनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी)। इस पोर्टल की खासियत यह रहेगी की इस पोर्टल के कंटेंट सभी भारतीय भाषाओं में होगे। इस पोर्टल का नाम भारतवंशी होगा। यह दुनिया का सबसे एडवांस तकनीक का पोर्टल होगा।

भारतवंशी प्रोजेक्ट के लिए यूजीसी के सचिव जसपाल सिंह संधु ने सभी यूनिवर्सिटीज और काॅलेजों को पत्र भेजकर उनसे उपलब्ध विभिन्न भाषाओं की डिजिटल और गैर डिजिटल सामग्री को एकत्रित करने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने मेल, पत्र व्यवहार आदि का सहारा लिया है। भारतवंशी प्रोजेक्ट को बनाने का उद्दैश्य हमारे भारत के छात्रों को भारत की सारी भाषाओं से परिचित कराना हैं। इसका उद्दैश्य पोर्टल वेबसाइट के जरिए मल्टीमीडिया जैसे टेप, आॅडियो, वीडियो, फोटो फाॅर्मेट में देश की सभी भाषाओं के मौजूद ज्ञान को उपलब्ध कराना है। ताकि कई देश व प्रांत भारत की विविधता से परिचित हो सके।

यूजीसी सचिव ने अपने एक उद्बोधन में कहा कि साल 2001 की जनगणना के अनुसार देश में 122 अनुसूचित व गैर अनुसूचित भाषाएं और 234 मातृ भाषाएं हैं। उन्होंने कहा पोर्टल में लगभग देश की सभी भाषाआंे को सम्मिलत किया जाऐगा और समय-समय पर इस पोर्टल को अपडेट भी किया जाऐगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -