सुल्तान अजलान शाह कप : अपने तीसरे मुकाबले में आज मलेशिया से भिड़ेगी भारत
सुल्तान अजलान शाह कप : अपने तीसरे मुकाबले में आज मलेशिया से भिड़ेगी भारत
Share:

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम सुल्तान अजलान शाह कप में अपने तीसरे मुकाबले में आज मेजबान मलेशिया से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के मुकाबलों की बात की जाए तो अब तक 10 मैच हुए। इनमें भारतीय टीम को सात में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच ड्रॉ रहे। भारत का सक्सेस रेट 88% रहा। पिछली बार 2018 में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया था।

IPL 2019 : आज दिल्ली के सामने होगी चेन्नई की चुनौती

अब तक ऐसा रहा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम इंडिया ने पहले मैच में एशियन चैम्पियन जापान को 2-0 से हराया था। जबकि, दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला था। छह टीमों की अंक तालिका में भारत अभी तीसरे स्थान पर है। वहीं, मलेशिया पहले पायदान पर काबिज है। नौ साल पहले गुवांग्झू एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में मलेशिया ने भारत को 4-3 से हरा दिया था। 

अपने संन्यास पर खुद युवराज ने कही ऐसी बात

पहले मिली थी इस तरह जीत 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद पिछले साल भी मलेशिया की टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में ही भारत को हराया था। तब मलेशिया की टीम पेनल्टी शूटऑफ में 7-6 से जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 101 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 70 में जीत हासिल की। मलेशिया को 13 में जीत मिली। 18 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। भारत ने मलेशिया के खिलाफ 287 गोल किए। वहीं, 127 गोल टीम इंडिया के खिलाफ हुए।

गेल ने किया आईपीएल में एक और नया कारनामा

आईपीएल के इतिहास में पहली बार गिरा ऐसा विकेट, आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

राजस्थान में मिली पंजाब को पहली जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -