'भारत ने हमेशा हमारी मदद की, हम आभारी..', बोले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या
'भारत ने हमेशा हमारी मदद की, हम आभारी..', बोले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या
Share:

कोलंबो: श्रीलंका इस समय अपने सबसे खराब सियासी और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जिसको लेकर उसकी जनता में हाहाकार मचा हुआ है। जनता बागी हो चुकी है और उसके तेवर देख राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों अंडरग्राउंड हो गए हैं। पड़ोसी मुल्क में विद्रोह इस कदर भड़का है कि राजनेता, आम जनता से भागे-भागे फिर रहे हैं। 

 

राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया हैं। पड़ोसी देश की सड़कों पर संग्राम छिड़ा हुआ है। इस बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने देश की मदद करने के लिए भारत का आभार प्रकट किया है। सनथ जयसूर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'देश में स्थिर सरकार के गठन के बाद, IMF, भारत और सभी मित्र देश श्रीलंका की सहायता करेंगे। भारत ने संकट की शुरुआत से ही बहुत मदद और सहयोग दिया है। इसके लिए हम आभारी हैं। भारत, श्रीलंका के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है।

बता दें कि श्रीलंका के निरंतर बिगड़ते हालात के बाद भी भारत ने शुरू से ही पड़ोसी मुल्क की मदद की है।। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया है कि इस कठिन दौर से उबरने के प्रयास में देश श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फौरी मदद की पेशकश की है। यही नहीं, भारत आगे भी श्रीलंका की सहायता करता रहेगा।

कोहली के लिए खतरे की घंटी है सहवाग का ट्वीट, जानिए क्या बोले 'वीरू' ?

94 वर्षीय भारतीय एथलीट बनी देश के लिए प्रेरणादायक , विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कर दिया यह कारनामा

जब गांगुली-सहवाग-युवराज को टीम से बाहर किया जा सकता है, तो कोहली को क्यों नहीं ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -