एशियाई खेलों में आज भारत को मिले 9 पदक, क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड मेडल
एशियाई खेलों में आज भारत को मिले 9 पदक, क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड मेडल
Share:

एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। बीते 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5 और 13वें दिन नौ मैडल मिले थे।

भारत के पास कितने पदक:-
स्वर्णः 28
रजतः 35
कांस्यः 41
कुलः 104 

बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता है। इस जोड़ी ने बीते वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब एशियाई खेलों में भी इन दोनों ने इतिहास रच दिया है। वही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी गोल्ड मेडल मिला है। फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका तथा बेहतर वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया को गोल्ड मेडल मिला। वहीं, अफगानिस्तान को रजत के साथ संतोष करना पड़ा। वही क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने विवादों से भरे फाइनल मैच में ईरान को हराया है। भारत ने यह मैच 33-29 से अपने नाम किया।

'राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर गई है भाजपा, 2024 में वही करेंगे देश का नेतृत्व..', डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

'हाँ, हमने पंजाब चुनाव में AAP को फंड दिया..', ब्रिटेन में गिरफ्तर हुए खालिस्तानी आतंकी गुरचरण सिंह का कबूलनामा, Video

15 दिनों में ट्रेन हादसा करवाने की दूसरी साजिश, अब पुणे-मुंबई ट्रैक को बनाया गया था निशाना, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -