अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ, भेजी Covaxin की 500,000 डोज़
अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ, भेजी Covaxin की 500,000 डोज़
Share:

नई दिल्ली: भारत ने आज अफगानिस्तान को कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) की 500,000 डोज़ वाली मानवीय मदद की अगली खेप भेज दी है। वैक्सीन की इस खेप को इंदिरा गांधी अस्पताल काबुल के सुपुर्द किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त पांच लाख खुराक की सप्लाई और की जाएगी। भारत ने अफगान लोगों को खाद्यान्न, कोरोना वैक्सीन की एक मिलियन खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं सहित मानवीय मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। गत माह की शुरुआत में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के जरिए अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा मदद भी भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि, 'आने वाले सप्ताह में, हम गेहूं की आपूर्ति और शेष चिकित्सा सहायता का काम करेंगे। इस संबंध में हम परिवहन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए यूनाइटेड नेशंस की एजेंसियों और अन्य लोगों के संपर्क में हैं।'

बता दें कि आतंकी संगठन तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल को कब्जा में कर लिया था और इसके बाद से देश गहराते आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। विदेशी मदद के निलंबन, अफगान सरकार की संपत्ति को जब्त करने और तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के संयोजन ने पहले से ही उच्च गरीबी के स्तर से पीड़ित देश को एक पूर्ण आर्थिक संकट में धकेल दिया है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध: 2021 में करीब 31,000 शिकायतें मिलीं

मेक्सिको ने 2021 के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में 28.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

अब्दुल खालिक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा: असम भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -