घुसपैठ के बाद रद्द हुई भारत-चीन सैन्य कमांडर स्तरीय बैठक
घुसपैठ के बाद रद्द हुई भारत-चीन सैन्य कमांडर स्तरीय बैठक
Share:

नई दिल्ली : भारत और चीन के सैन्य कमांडर्स की बैठक आज टल गई है। दरअसल भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ बढ़ने के बाद यह वार्ता प्रक्रिया रद्द कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार भारत के सैन्य कमांडर चीनी सेना के कमांडर्स से सीमा पर शांति कायम करने को लेकर और घुसपैठ के ही साथ सीमा पर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर आपस में चर्चा करने वाले थे। इस दौरान यह बात सामने आई कि बुर्तसे में चीनी सेना द्वारा की जा रही कार्रवाई से भारतीय सेना ने इस तरह का फैसला लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार चीन द्वारा लेह-लद्दाख से सटी सीमा पर पैट्रोलिंग एरिया में ही वाॅच टाॅवर का निर्माण कर दिया गया। यही नहीं वाॅच टाॅवर के निर्माण के बाद भी भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ जारी रही। इस दौरान जब लेह की भारतीय सीमा में जब भारत ने कुटिया बनाई तो चीन ने उसकी छप्पर पर एक कैमरा और सोलर पैनल लगा दिया। चीन भारतीय सैनिकों की हलचल की निगरानी कर रहा था। ऐसे में भारत द्वारा आपत्ती ली गई। इसके पहले भारत ने पैट्रोलिंग क्षेत्र में बने वाॅच टाॅवर को ध्वस्त कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -