भारत - चीन सीमा को लेकर होगी हाॅटलाईन चर्चा
भारत - चीन सीमा को लेकर होगी हाॅटलाईन चर्चा
Share:

नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कोई नई बात नहीं है। हर बार विकास की बात होती है और गाड़ी सीमा विवाद पर आकर अटक जाती है। एक बार फिर भारत और चीन के बीच सीमा निर्धारण को लेकर चर्चा की जा रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच हाॅटलाईन सेवा प्रारंभ करने की बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों देशों के सशस्त्र बलों के मुख्यालयों में आपसी टेलीफोन संपर्क प्रारंभ होगा। 

इससे दोनों देशों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान कहा गया है कि दोनों देश एक दूसरे के बारे में किसी तरह की राय कायम नहीं करेंगे वहीं सेन्य अधिकारियों को सीमा पर तालमेल रखने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि सर्दियों और अन्य मौसम में चीन भारत की अरूणाचल और अन्य सीमाओं के बेहद नज़दीक आ जाता है। जिसे भारतीय सेना द्वारा बार - बार यह बताकर पीछे भेजा जाता है कि यह भारत का सीमा क्षेत्र है। 

यही नहीं भारत ने हाल ही में कुछ समय पहले चीन की रणनीति पर एक श्वते पत्र जारी किया था जिसमें कहा गया था भारत और चीन के बीच जो सीमा विवाद हैं उसे विभिन्न चरणों में सुलझाना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -