तीन साल के बाद रहाणे के बल्ले से निकला शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सेंचुरी
तीन साल के बाद रहाणे के बल्ले से निकला शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सेंचुरी
Share:

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक ठोंका है। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका है। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान अजिंक्य रहाणे का स्ट्राइकरेट 59.17 का रहा। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 200 रन से ज्यादा की साझेदारी भी की है।

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में चल रहे अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में साल 2016 में ठोका था। अक्टूबर 2016 के बाद अक्टूबर 2019 में दूसरा शतक रहाणे के बल्ले से निकला है। उस दौरान रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रहाणे का दूसरी सीरीज में ये लगातार दूसरा शतक है।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली। रहाणे ने तीसरी टेस्ट सेंचुरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी की है। इससे पहले वे किसी भी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा दो सेंचुरी जड़ पाए थे। रहाणे ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 2-2 सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वे एक-एक शतक ठोक पाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी ये तीसरी शतकीय पारी है।

Ind vs Sa : लंच तक भारत ने बनाए चार विकेट पर 357 रन, रोहित शर्मा 199 रन पर नाबाद

स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाया गया यह खिलाड़ी, 5 सालों तक रहेगा सलाखों के पीछे

Ind vs Sa : तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बन सकती है विलेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -