Ind vs Sa : तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बन सकती है विलेन
Ind vs Sa : तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बन सकती है विलेन
Share:

रांचीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। आज इस टेस्ट का दूसरा दिन होगा। हले दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी समाप्त होने के बाद दूसरे दिन का भी हाल भी कुछ ऐसा ही होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रांची में बारिश की संभावना है। मालूम हो कि रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबारने के बाद रोहित शर्मा और रहाणे ने नाबाद शतकीय साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। पहले दिन खराब रौशनी और मौसम के कारण मैच को तय समय से पहले ही रोकना पड़ा और दिन का खेल खत्म कर दिया गया। इससे पहले रोहित शर्मा ने जहां सीरीज का अपना तीसरा शतक लगाया वहीं रहाणे भी 83 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत ने पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं। सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि रांची में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहने की संभावना है और बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में जहां क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लग सकती है वहीं टीम इंडिया के इरादे पर भी पानी फिर सकता है।

INDvSA: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर बनाया 224 रन

बंगाल क्रिकेट संघ बीसीसीआइ के भावी अध्यक्ष को करेगा सम्मानित, ये दिग्गज भी होंगे शामिल

सौरव गांगुली के बॉस बनने के बाद बोर्ड के इन पदाधिकारियों पर गाज गिरनी तय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -