लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के आधे से ज्यादा बल्लेबाज पैवेलियन रवाना
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के आधे से ज्यादा बल्लेबाज पैवेलियन रवाना
Share:

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की 253 रन की चुनौती का सामना कर रही न्यूजीलैंड ने अब तक 36 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सेंटनर और नीशम खेल रहे हैं।

WI vs ENG TEST : वेस्टइंडीज ने हासिल की इंग्लैंड पर अब तक की सबसे बड़ी जीत

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले न्यूजीलैंड को पहला झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया। शमी ने हेनरी निकोल्स (8) को शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े केदार जाधव के हाथों कैच आउट करवाया। इसके शमी ने न्यूजीलैंड को 37 रन के स्कोर पर दूसरा झटका दिया। शमी ने घातक बनते जा रहे ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो (24) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुनरो ने पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए।

लड़खड़ाती, संभलती टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 253 रनों का लक्ष्य

टेलर भी पहुंचे पैवेलियन 

जानकारी के लिए बता दें न्यूजीलैंड टीम को सबसे तगड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर के रूप में लगा। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टेलर को महज एक रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर क्रीज से चलता कर दिया। न्यूजीलैंड को चौथा झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा। विलियमसन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में केदार जाधव का शिकार बने।

माँ का निधन होने के बाद भी टीम के लिए खेलता रहा ये कैरेबियन खिलाड़ी

IND vs NZ ODI : पांचवे और अंतिम वनडे में भी लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी, जाने लाइव स्कोर

फरवरी के अंत तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा पासपोर्ट केंद्र - यशवंत सिन्हा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -